फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Young man jumped into pearl lake

युवक ने लगाई मोती झील में छलांग

Mon, 08 Mar 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Young man jumped into pearl lake
मोती झील में डूबे युवक की तलाश के दौरान जमा भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शामली रोड स्थित मोती झील में रविवार दोपहर एक युवक ने छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुलाकर घंटों तलाश कराई, लेकिन युवक का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब 35 वर्षीय युवक शहर के शामली रोड स्थित मोती झील पुल पर पहुंचा और कुछ देर वहीं खड़ा रहकर नीचे चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ देर बाद युवक ने अचानक मोती झील के गहरे पानी में छलांग लगा दी, जिससे वह चंद मिनटों में ही पानी में डूब गया। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर कई घंटे तक मोती झील में युवक की तलाश कराई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने आसपास के लोगों से युवक के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन उसे कोई पहचान नहीं सका। सीओ सिटी कुलदीप सिंह का कहना है कि मोती झील काफी गहरी है, जिसमें कूदने वाले व्यक्ति का जल्दी से सुराग नहीं लगता और तीन से चार दिन बाद उसका शव ही पानी के ऊपर आता है। झील में कूदने वाला युवक भी संभवत: झील की गहराई में समा गया है। अब तीन से चार दिन तक युवक का शव स्वत: ही ऊपर आने की संभावना है, जिसके बाद ही उसकी शिनाख्त कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed