{"_id":"9f018ec0b0b40b0ded58ee36614adafc","slug":"young-man-had-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने ट्रक के आगे कूदकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने ट्रक के आगे कूदकर जान दी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के जानसठ कस्बे के एक युवक ने पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर भलेड़ी पुलिया के निकट ट्रक के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक परिजनों ने मोहल्ले के एक परिवार पर युवक को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। युवक की मौत से दोनों पक्षों में तनाव होने पर मोहल्ला गंज में प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व पीएसी बल तैनात कर दिया है।
मोहल्ला गंज निवासी 22 वर्षीय सचिन पुत्र संतोष की चार दिन पूर्व मोहल्ले के ही दो युवकों से किसी बात पर कहासुनी के बाद तनातनी हो गई थी, जिससे सचिन काफी घबरा गया था। वह घर छोड़कर रिश्तेदारी में रहने चला गया था। परिजनों ने इस बात को लेकर दोनों युवकों से फैसले का प्रयास किया। मंगलवार को सचिन को उसका भाई गौरव बाइक पर मुजफ्फरनगर से लेकर घर आ रहा था।
जैसे ही वह पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर स्थित भलेड़ी पुलिया पर पहुंचे तो सचिन ने लघुशंका करने के बहाने बाइक रुकवाई और मार्ग से गुजर रहे ट्रक के आगे कूद गया, जिससे वह कुचला गया। अचानक हुए इस मंजर को देख गौरव घबरा गया और उसने शोर मचा दिया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस तुरंत सचिन को सीएचसी लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत की खबर मोहल्ले में मिली तो दोनों पक्षों में तनाव फैल गया। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया है। बाद में शव को पीएम के लिए भिजवाया। परिजनों ने मोहल्ले के ही तीन युवकों पर सचिन को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामला आत्महत्या का है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, देर शाम को गमगीन माहौल में शव का दाह संस्कार किया गया।