{"_id":"627695acb2b9d543563dfffe","slug":"young-man-dies-of-electrocution-on-day-of-engagement-in-muzaffarnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशियों को लगी नजर: मुजफ्फरनगर में सगाई के दिन करंट लगने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम, 11 मई को जानी थी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशियों को लगी नजर: मुजफ्फरनगर में सगाई के दिन करंट लगने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम, 11 मई को जानी थी बरात
Sat, 07 May 2022 09:22 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 07 May 2022 09:22 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के निजामपुर गांव में अंकित प्रजापति की शनिवार को सगाई वाले दिन करंट लगने से मौत हो गई। मामले की जानकारी पर गांव समेत दोनों परिवारों में मातम पसर गया। मृतक के बड़े भाई सुनील कुमार ने बताया कि 11 मई को अंकित की बरात जानी थी।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर में सगाई से पहले युवक की मशीन पर चारा काटते समय करंट लगने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
निजामपुर निवासी अंकित प्रजापति (24) पुत्र रोशन की सगाई शनिवार को होनी थी। घर पर मेहमान आए हुए थे। सुबह के करीब छह बजे अपने घर पर पशुओं के लिए बिजली की मशीन से चारा काटने के दौरान अंकित करंट की चपेट में आ गया। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
इस दौरान रिश्तेदार और गांव के सैकड़ों लोग पीड़ित परिवार के घर पर जमा हो गए। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के बड़े भाई सुनील कुमार ने बताया कि अंकित का रिश्ता बुढ़ाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर गांव से तय हुआ था। शनिवार को अंकित की सगाई होनी थी, जिसकी घर में तैयारी चल रही थी। 11 मई को अंकित की बरात जानी थी।