फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   You are asking for the medicine for the wounds from the murderer.

कातिल से तू जख्मों की दवा मांग रहा है...

Wed, 30 Jun 2021 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
You are asking for the medicine for the wounds from the murderer.
देवबंद। साहित्यिक व सामाजिक संस्था जहान-ए-अदब एकेडमी के बैनर तले मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसमें शायरों ने देर रात्रि तक उम्दा कलाम सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। मोहल्ला बेरुन कोटला स्थित उर्दू घर में आयोजित मुशायरे में शायर तनवीर अजमल ने पढ़ा..सारा जमाना रूठता होता न कोई गम, उसने मुझे भुला दिया इसका मलाल है। शमीम किरतपुरी ने कहा..कातिल से तू जख्मों की दवा मांग रहा है, नादान है शोलों से हवा मांग रहा है। अदनान अनवर ने अपने जज्बात कुछ यूं बयां किए..जमाने में यह शोहरत हो गई है, हमें उनसे मोहब्बत हो गई है। रजी उस्मानी ने पढ़ा..प्यार न हो तो लगे पेड़ के नीचे भी है धूप, और अगर प्यार हो सेहरा में भी लगे साए हैं। दिलशाद खुशतर ने कुछ यूं कहा..चांद सूरज से भी बढ़ कर तेरा चेहरा निकला, गम का नासूर समंदर से भी गहरा निकला। फैसल सलमानी ने कहा..गैर तो गैर हैं गैरों से आखिर गिला क्या, यहां तो अपने ही लोग हैं आग लगाने वाले सुनाकर जमकर दाद बटोरी। इनके अलावा आजम साबरी, नफीस खान, सुहैल अकमल, नदीम अहमद ने भी अपना कलाम सुनाया। अध्यक्षता शमीम किरतपुरी व संचालन तनवीर अजमल ने किया। इसमें मुजम्मिल हसन, डॉ. मुन्नन खान, उस्मान खान, फरहान ख्वाजा, बिलाल खान, द नियाल समद, रिहान कुरैशी, अब्दुल्लाह, अफजल गौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed