{"_id":"637bc1b58be13535f12ee45e","slug":"yoga-is-necessary-for-a-healthy-body-yogacharya-muzaffarnagar-news-mrt614620857","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरोगी काया के लिए योग जरुरी: योगाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरोगी काया के लिए योग जरुरी: योगाचार्य
विज्ञापन
योग सिखाते योगी आकाश।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। जनता इंटर कॉलेज में एक दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को विभिन्न योग क्रियाएं सिखाई गई।
सोमवार को भोपा के जनता इंटर कॉलेज प्रांगण में योग कार्यशाला में योग क्रियाओं को कराते हुए योगाचार्य आकाश धीमान ने कहा कि योग से शरीर स्वस्थ एवं मन प्रसन्न रहता है। शरीर की व्याधियों को दूर करने का उपाय योग है। योग से शरीर विकार रहित हो जाता है। इसलिए हमें दैनिक जीवन में योग अनिवार्य रूप से अपनाना चाहिए। भोजन का हमारे शरीर पर गहरा असर पड़ता है। इसलिए भोजन में ऐसे भोज्य पदार्थों को शामिल करें जिनकी शरीर को आवश्यकता रहती है।
इससे पूर्व उन्होंने योग कार्यशाला में आसन, प्रणाम, योग, ध्यान आदि क्रियाओं को सिखाया तथा छात्रों का आह्वान किया कि प्रतिदिन सुबह शाम योग क्रियाओं को अनिवार्य रूप से करें। आधुनिक समय में मनुष्य की जीवन शैली बदल गई है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने योगाचार्य को स्मृति चिन्ह एवं विद्यालय की वार्षिक पत्रिका देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मानपाल सिंह, सीनियर एनसीसी ऑफिसर कैप्टन अरविंद कुमार, वरिष्ठ प्रवक्ता कुश चौधरी, संजीव पुंडीर ,अश्वनी कुमार, दिलीप कुमार, जयप्रकाश सरोज, शारीरिक व्यायाम शिक्षक लोकेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।