फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Yoga is necessary for a healthy body: Surendra Pal

स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी: सुरेंद्र पाल

Mon, 17 Oct 2022 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Yoga is necessary for a healthy body: Surendra Pal
भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल में योग करते स? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल में साप्ताहिक योग चर्चा में स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक नियम अर्थात स्वस्थ वृत्त पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से नियमित योग साधना कराई। योग शिक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि स्वस्थ वृत्त के तहत दिनचर्या और रात्रिचर्या आते हैं। दिनचर्या के अंतर्गत प्रात: जागरण, आत्मबोध की साधना, मुख शुद्धि दंत धावन, जिह्वा निर्लेखन, गण्डूषधारण, अभ्यंग आदि क्रियाएं आती हैं। इनका नियमित रूप से पालन करने से शरीर स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन

भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि हमें हरसंभव प्रयास से अपने आरोग्य की रक्षा करनी चाहिए, जो नियमित योगाभ्यास से ही संभव है। अच्छे स्वास्थ्य के तीन स्तंभ हैं - आहार ,ब्रह्मचर्य और निंद्रा। इस दौरान यशपाल सिंह, राजीव रघुवंशी, अरुण शर्मा, रामकिशन, सुमन, रविंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह बालियान, अंशुल शर्मा ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed