फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Yoga at the Muzaffarnagar Sports Stadium

स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए योग को जीवन में अपनाएं 

Fri, 22 Jun 2018 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Fri, 22 Jun 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Yoga at the Muzaffarnagar Sports Stadium
मुजफ्फरनगर में योगाभ्यास करते साधक। - फोटो : अमर उजाला
विश्व योग दिवस पर जिले भर में योग विद्या को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों ने नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एंव सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर योग के माध्यम से भारत का गौरव बढ़ाया है।  
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशासन की ओर से आयोजित योग शिविर में नागरिकों ने योगासन किए। प्राणायाम, ध्यान की क्रियाओं के साथ योग प्रशिक्षकों ने स्वस्थ जीवन और मानसिक संतुलन के लिए योग की महिमा बताई। सांसद डॉ संजीव बालियान, शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, बुढाना विधायक उमेश मलिक, नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, आयुर्वेद चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ सुभाष चंद शर्मा,
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल, डीएम राजीव शर्मा, एसएसपी अनंतदेव तिवारी, सीडीओ अर्चना वर्मा, एडीएम प्रशासन हरीश चंद, सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह आदि ने योगाभ्यास किया। पतंजलि योग समिति की प्रांत सह प्रभारी नीलम चौधरी तथा आर्ट ऑफ लिविंग की सोनिया लूथरा ने योग क्रियाएं कराई। व्यवस्था प्रबंधन अनूप सिंह वर्मा का रहा। डॉ चंद्रपाल सिंह आर्य, प्रभा नागाइच, विपिन कुमार, प्रविंद्र बालियान, राजीव आर्य, नितिन, आदित्य, अखिलेश चौधरी, सुलेखा वर्मा आदि का सहयोग रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


टाउन हाल में नगर पालिका की ओर से आयोजित योग शिविर में महिलाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। सुबह साढे़ पांच बजे शिविर का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने किया। योगाभ्यास के साथ योग को आदत में शामिल करने की प्रेरणा दी गई। गौहर सिद्दीकी, सभासद सुनील शर्मा, बिजेंद्र पाल, असद फारूखी, अशोक अग्रवाल, ईओ विकास सैन, डॉ आरएस राठी, गोपाल त्यागी आदि शामिल रहे।
 
आदर्श कालोनी में अथक वेलफेयर सोसायटी के योग शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, अरविंद राज शर्मा, सुधा राज शर्मा आदि ने योगासन किए। नीरज गौतम, ऋषभ त्यागी, देवेंद्र त्यागी, स्वदेश कौशिक, नकली सिंह त्यागी आदि रहे।

एसवीएम योगा एंड साइंस में एनसीसी की 82 यूपी बटालियन के वार्षिक प्रशिक्षण कैंप में शिविरार्थियों और नागरिकों ने योगासन किया। शुभारंभ विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने किया। योगाचार्य अंकित गौतम ने योगाभ्यास कराया। पूर्व बीएसए हरपाल सिंह अरुष, पूर्व प्रधानाचार्य भूदेव सिंह, नीता अग्रवाल, करीना अग्रवाल, सीएम यादव, जितेंद्र राठी ने विचार रखे।

कैंप में आयुष सैनी मेरठ, शुभम मुजफ्फरनगर और अंकित पाल सहारनपुर को सर्वश्रेष्ठ कैडेट चुना गया। लेफ्टिनेंट कर्नल सुमित बंसल, मेजर विजय कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया। शिविर की अध्यक्षता संस्कार चेतना अभियान के संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने की एवं संचालन संजीव मलिक ने किया। डिप्टी कमांडेंट मदहब बोरो, कैप्टन अरविंद, एसएन सिंह, संतोष तोमर, जयवर्धन, राजेंद्र सिंह तोमर, कश्मीर सिंह, सतीश कुमार मौजूद रहे।  

योग जीवन का दर्शन: नयन सागर 
मुजफ्फरनगर। श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में योग दिवस पर संत नयन सागर महाराज ने कहा कि प्राकृतिक जीवन में लौटकर ही मन, चित और काया की शुद्धि होगी। मर्यादाओं में रहें और वर्जनाओं से बचें। योग आसन नहीं जीवन दर्शन है। नैतिकता, संस्कार और लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए दृढ़ होना बड़ी बात है।

जैन मुनि ने जैसा खाये अन्न वैसा होवे मन की की व्याख्या की। लाला चतरसैन जैन मेमोरियल प्राकृतिक चिकित्सा योग एवं शोध संस्थान के डॉ धीरेंद्र गुप्ता ने योगाभ्यास कराया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने कहा कि योग कला से विश्व में भारत की संस्कृति का वैभव बढ़ गया है।

डॉ जय कुमार जैन, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर एके सिंह ने योग के अनुभव सुनाए। डॉ विकास गर्ग, डॉ अक्षय जैन, सिद्धार्थ गोयल, डॉ संदीप वेदालंकार, पुनीत जैन, चंद्रमोहन जैन, जितेंद्र जैन मौजूद रहे। संस्था महामंत्री राजकुमार जैन ने अतिथियों का आभार जताया।  


पसीने-पसीने हो गये नेता, अफसर 
मुजफ्फरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में अव्यवस्था की वजह से योगासन में बाधा आई। तय समय से देरी से हुए कार्यक्रम में धूप बढ़ने से बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कतें हुई। माइक खराब होने से साधक-साधिकाओं तक आवाज ही नहीं पहुंची, जिससे योग क्रियाओं के अभ्यास में दिक्कतें आई। तेज धूप में सांसद, विधायक सहित प्रशासनिक अफसर पसीने-पसीने हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed