फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Yoga appears to be of reverence and faith: Kapil Dev Aggarwal

योग श्रद्धा और विश्वास का प्रतीत : कपिल देव अग्रवाल

Sun, 12 Jun 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Yoga appears to be of reverence and faith: Kapil Dev Aggarwal
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि योग श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। योग को हमें अपने जीवन में आत्मसात कर लेना चाहिए। एक योगी व्यक्ति का जीवन देशहित समाज हित और लोकहित के लिए होता है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भारतीय योग संस्थान की ओर से संचालित पांच दिवसीय पेट रोग निवारण शिविर में मुख्य अतिथि कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि योग एक सुखी जीवन जीने की कला है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह प्रत्येक संस्था में अधिकतम संख्या के रूप में मनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने पेट रोग निवारण में निष्काम कर्म और ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि निष्काम कर्म से हमारा मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। निष्काम कर्म उसे कहते हैं जिस काम के करने से लोकहित, समाज हित तथा जनहित होता हो और जिसमें अपना कोई स्वार्थ न छिपा हो। निष्काम कर्म करने से व्यक्ति के जीवन में खुशी और शांति मिलती है। केंद्र प्रमुख यज्ञ दत्त आर्य ने भजन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed