फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wrestlers who returned after winning medals were honored

पदक जीतकर लौटे पहलवानों को किया सम्मानित

Fri, 18 Nov 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers who returned after winning medals were honored
शाहपुर। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की अमरनायक स्पोर्ट्स एकेडमी के कुश्ती कोच प्रवीण बालियान ने बताया कि मुरादाबाद में 66वीं स्कूल स्तरीय प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें एकेडमी के पहलवान देवांश बालियान ने स्वर्ण, निखिल कुमार व प्रीति मलिक ने रजत पदक तथा सिद्धार्थ चिकारा, अमन बालियान, आर्यन बालियान व दीपाली बालियान ने अपने-अपने भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा गोरखपुर में आयोजित सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में विक्रांत शर्मा ने रजत और शांतनु बालियान में कांस्य पदक हासिल किया। सभी पहलवानों का एकेडमी में पहुंचने पर कॉलेज अध्यक्ष सत्येंद्र बालियान, प्रबंधक चमन सिंह व प्रधानाचार्य अशोक तोमर आदि ने स्वागत किया। कुश्ती कोच प्रवीण बालियान और मोहित कुमार को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रमोद कुमार, अरुण कुमार बालियान, परविंद्र कुमार, अनिल कुमार, सुनील कुमार और विकास सैनी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed