फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wrestlers showed stamina in the riots in the fair

मेले में दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाए

Thu, 21 Oct 2021 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed stamina in the riots in the fair
रतनपुरी में आयोजित मेले में आयोजित दंगल में दमखम दिखाते पहलवान - फोटो : KHATAULI
मेले में दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। मनसा देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में चार दिवसीय मेले के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी। दंगल में दूसरे दिन पहलवानों ने जोर आजमाइश की।
रतनपुरी स्थित मनसा देवी मंदिर मे प्रांगण में लगे मेले के दूसरे दिन लोगों ने जमकर खरीददारी की। मेले में श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारें देखने को मिली। मेला समिति के स्वयंसेवकों और मेले में तैनात पुलिसबल ने भीड़ को संभालते हुए व्यवस्था बनाई। मंदिर समिति के अध्यक्ष तरसपाल सिंह ने बताया कि पिछले दो वर्ष से कोरोना महामारी के कारण मेलों का आयोजन नहीं हो सका था। इस बार दो वर्षों बाद मेले का आयोजन होने से मेले में श्रद्धालुओं के साथ साथ दुकानदारों की भी भारी भीड़ देखने को मिली। दो दिनों तक हुई तेज बारिश के कारण मंदिर समिति ने जल निकासी के व्यापक प्रबंध करके मेला प्रांगण में जलभराव नहीं होने दिया। मेले में मनसा देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष तरसपाल सिंह चैयरमैन, सचिव बिजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाषचंद, डब्बू पंडित, कालू सिंह, कुंवरपाल सिंह, अजय कुमार, अशोक कुमार, ओमपाल सिंह, नरेन्द्र सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर मेले के दूसरे दिन आयोजित इनामी दंगल में पहलवानों ने कुश्ती में जोर आजमाइश की। मेले के दूसरे दिन हुए दंगल में बामनौली के पहलवान आशु ने रतनपुरी के निशांत पहलवान को 2100 रुपये की कुश्ती में पटखनी दी। एक अन्य मुकाबले में रतनपुरी के पहलवान निशांत सोम और करनावल के विक्रांत के बीच 1100 रुपये की कुश्ती बराबरी पर छूटी। तरुण पहलवान आखेपुर मेरठ ने 2100 रुपये की कुश्ती में आशु पहलवान बागपत को हराया। 1100 रुपये की कुश्ती में बिट्टू पहलवान रतनपुरी ने इशांत पहलवान समौली को धूल चटायी। दंगल में चौधरी ओमप्रकाश कैलाशनगर और मोनू सोम रतनपुरी ने रेफरी की भूमिका निभायी। सुरक्षा व्यवस्था हेतु आरआरएफ की कंपनी के साथ स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed