फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wrestler Gaurav became the runner-up

पहलवान गौरव बना उपविजेजा

Sat, 23 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Wrestler Gaurav became the runner-up
पहलवान गौरव बालियान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। टारगेट ओलंपिक कुश्ती एकेडमी सोरम के कोच निर्दोष बालियान ने बताया कि गांव सोरम निवासी पहलवान गौरव बालियान ने मंगोलिया में 19 अप्रैल से आयोजित एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उसका मुकाबला ईरान के पहलवान से हुआ। संघर्षपूर्ण मुकाबले में दोनों पहलवानों ने 9 - 9 अंक प्राप्त किए , लेकिन नियम के अनुसार ईरान के पहलवान को विजेता और गौरव बालियान को उपविजेता घोषित किया गया। कोच ने बताया कि गौरव ने 2020 में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में भी रजत पदक हासिल किया था। ग्राम प्रधान करणवीर सिंह , कबड्डी कोच मा. रामपाल सिंह, सुनील कुमार, गुलाब सिंह, धर्मेंद्र सिंह व ध्यान सिंह पहलवान आदि ने खुशी व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed