फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Worshiping in Goddess Durga temple fulfills wishes

देवी दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना करने से होती हैं मनोकामना पूर्ण

Wed, 28 Sep 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Worshiping in Goddess Durga temple fulfills wishes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानसठ। कस्बे के देवी दुर्गा माता मंदिर की अनूठी मान्यता है। सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से ही श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
मोहल्ला मिश्राण में स्थित देवी दुर्गा माता मंदिर काफी वर्ष पुराना है। कस्बे के लोग देवी दुर्गा माता मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए प्रतिदिन सुबह और शाम के वक्त जाते हैं। शारदीय नवरात्रि पर देवी दुर्गा माता मंदिर को सजाया जाता है। शारदीय नवरात्रि पर महिला श्रद्धालु सुबह और शाम के वक्त देवी माता के भजन और कीर्तन करती हैं। बताते हैं कि मंदिर में सच्चे मन से पूजा अर्चना करने पर श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। देवी दुर्गा माता के मंदिर में अन्य शहरों से भी मन्नत मांगने के लिए श्रद्धालु आते हैं।

श्रद्धालु निराश नहीं लौटते
देवी दुर्गा माता मंदिर के पुरोहित लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल का कहना है कि वे पिछले 30 साल से मंदिर में पुरोहित का कामकाज संभाल रहे हैं। यहां से श्रद्धालु निराश नहीं लौटते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed