{"_id":"602c11d78ebc3ee93e12b6c3","slug":"worship-of-mother-saraswati-in-muzaffarnagar-schools-muzaffarnagar-news-mrt5257032140","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में बसंतोत्सव पर सरस्वती की पूजा, यज्ञ हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में बसंतोत्सव पर सरस्वती की पूजा, यज्ञ हुए
विज्ञापन
दून वैली पब्लिक स्कूल में बंसत पचंमी पर्व पर पूजा करते शिक्षक व विद्यार्थी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर के विद्यालयों में मां सरस्वती की आराधना
मुजफ्फरनगर। विद्यालयों में रविवार को वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की आराधना की गई। छात्र-छात्राओं को प्रकृति के इस अद्भुत मौसम के बारे में बताया गया। साथ ही बच्चों से पढ़ाई पर ध्यान देकर आगे कामयाब होने की अपील की गई।
जीसी पब्लिक स्कूल में जूनियर विंग में प्रधानाध्यापिका ममता चौहान ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना हुई। इसके बाद बच्चों ने दोहे प्रस्तुत किए। बच्चों ने पतंग भी उड़ाई। जीसी पब्लिक स्कूल की सीनियर विंग में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के बाद वंदेमातरम गीत हुआ। प्रधानाचार्य आजादवीर ने वसंत के महत्व पर प्रकाश डाला। विभिन्न खेलों का आयोजन भी हुआ।
आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान में मां सरस्वती का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि जगपाल सिंह ने वसंत ऋतु के बारे में समझाया। अध्यक्षता लोकेश चंद्रा और संचालन प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा ने किया। कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म हाईस्कूल में वसंतोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। प्रबंधक नरेंद्र गुप्ता, साधुराम गर्ग, सुखदेव मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी में मां सरस्वती के जन्मोत्सव पर यज्ञ का आयोजन हुआ। प्रवीण अरोरा ने दीप प्रज्वलन किया। प्रबंधक संजय अग्रवाल ने कहा कि हमें इस दिन वीर हकीकत राय के बलिदान को भी याद करना चाहिए। सरस्वती शिशु मंदिर साकेत में भी सुख, शांति और समृद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य भुजेंद्र कुमार ने वसंत ऋतु के बारे में बताया। नीलम शर्मा और राजकुमार मलिक ने विचार रखे।
एमजी पब्लिक स्कूल में मनाया वसंत उत्सव
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में ऋतुराज वसंत का उत्सव मनाया गया। मां सरस्वती की आराधना के साथ ही छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डायरेक्टर जीबी पांडे और प्रिंसिपल मोनिका गर्ग ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जनकल्याण की कामना के साथ हवन किया।
सामाजिक समरसता भोज हुआ
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश आचार्यकुल ने शिव चौक पर वसंत पंचमी के दिन ड्राई फ्रूट युक्त मीठे पीले चावल और ताहरी का वितरण किया गया। सामाजिक समरसता भोज में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर होतीलाल शर्मा, राजबीर सिंह, ब्रजपाल सिंह, पूनम शर्मा, शशी गोयल, सीमा ठाकुर, संजय, सीताराम, सुरेंद्र पाल, नरेश वर्मा, तनवीर आलम, राजेंद्र गोयल, सुरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।