फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Worship of Lord Parshvanath on Anant Chaturdashi festival

अनंत चतुर्दशी पर्व पर भगवान पार्श्वनाथ की पूजा

Sun, 19 Sep 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Worship of Lord Parshvanath on Anant Chaturdashi festival
मुजफ्फरनगर में नई मंडी के दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में मंदिर में दश लक्षण पर्व पर पूजा अर्चना कर - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अनंत चतुर्दशी पर्व पर भगवान पार्श्वनाथ की पूजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दशलक्षण पर्व के दसवें दिन मनाए जाने वाले अनंत चतुर्दशी पर्व पर अतिशय क्षेत्र वहलना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की पूजा-अर्चना की गई।
अतिशय क्षेत्र वहलना स्थित श्रीदिगंबर जैन मंदिर में रविवार को अनंत चतुर्दशी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। क्षेत्र प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि दशलक्षण महापर्व के दसवें दिन सुबह सवेरे श्रीजी की प्रथम शांति धारा स्वर्ण झारी से की गई, जिसका सौभाग्य शशांक जैन को मिला। उन्होंने बताया कि जैन धर्मावलंबियों द्वारा श्रीजी के चरणों में सामग्री अर्पित कर हिंसा, झूठ चोरी व परिग्रह जैसे पापों का त्याग कर रूपव्रत को धारण किया गया। इसके बाद भगवान पार्श्वनाथ की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर समिति के महामंत्री राजकुमार जैन, नरेंद्र जैन, रोहित जैन अप्पू, विप्लव जैन, आशीष जैन, अमित जैन, सतीश जैन, आशीष जैन, निखिल गर्ग और अमित जैन आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे। उधर, शहर के नई मंडी स्थित श्रीदिगंबर जैन पंचायती मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान पार्श्वनाथ की पूजा-अर्चना की। अशोक कुमार जैन, अभय जैन, मनोज जैन, विपिन जैन, धर्मेंद्र जैन, नवीन जैन और राजकुमार जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, पुरकाजी में कस्बे में चल रहे जैन समाज के प्रमुख दशलक्षण महापर्व के दसवें दिन अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीजिनेंद्र का अभिषेक कर उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा की। सुमत प्रसाद जैन, उपेंदर जैन, निर्दोष जैन, अनमोल जैन, राकेश कुमार, जैन नीरज जैन, टीटू जैन ,सुमित जैन ,संदीप कुमार जैन, अमन जैन, मंजू जैन, शिप्रा जैन, प्रियंका जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed