{"_id":"67e555f58ac7c3dcc3050a87","slug":"worn-out-electric-wires-are-being-replaced-problems-due-to-interruption-in-supply-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-142325-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बदले जा रहे जर्जर विद्युत तार, आपूर्ति बाधित होने से दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बदले जा रहे जर्जर विद्युत तार, आपूर्ति बाधित होने से दिक्कत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर में कई बिजली घरों की क्षमता वृद्धि और कई क्षेत्रों में जर्जर विद्युत तार बदले जा रहे हैं। ऊर्जा निगम की ओर से शट डाउन लिए जाने के कारण विद्युत आपूर्ति में दिक्कत आ रही है।
बृहस्पतिवार को 33/11 केवी टीपी नगर की 11केवी फीडर भोपा रोड (गांधीनगर) व 33/11 केवी मंडी समिति से पोषित 11 केवी फीडर गांधीनगर के जर्जर तार व पोल बदलने का काम आरडीएसएस योजना के अंतर्गत किया गया। इस कारण 11केवी फीडर बंद रहने के चलते गांधीनगर, शांति नगर, तुलसी नगर, भोपा रोड आदि की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से दो बजे तक बाधित रही। गांधी कालोनी और पचेंडा रोड बिजली घर से की जा रही आपूर्ति भी जर्जर तार बदलने के कारण बाधित रही। जर्जर तार बदलने के दौरान सुबह 10 से शाम पांच बजे तक शट डाउन लिया गया। इस कारण गांधी कालोनी, भोपा रोड, देवपुरम, आदर्श काॅलोनी, द्वारिकापुरी, मंडी आदि क्षेत्रों में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। पचेंडा बिजली घर से आपूर्ति पाने वाले क्षेत्र अंकित विहार, बचन सिंह कालोनी, सुभाष नगर, शिव नगर, बागोवाली, रथेड़ी आदि में भी आपूर्ति बाधित रही।
-आज भी तीन घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
33/11 केवी मंडी समिति बिजली घर की 11केवी स्टेट बैंक कॉलोनी व नई मंडी की लाइन का विभक्तिकरण कार्य बिजनेस प्लान 2024-25 के अंतर्गत किया जा रहा है। इस कारण 11केवी फीडर स्टेट बैंक कॉलोनी, भरतीय फीडर व नई मंडी फीडर शुक्रवार को बंद रहेगा। इसमें क्षेत्र की स्टेट बैंक कॉलोनी, भरतीय कॉलोनी, लक्ष्मण विहार, जैन मिलन विहार, कंबल वाला बाग आदि की विद्युत आपूर्ति आज 12:00 बजे से तीन बजे तक बाधित रहेगी।