फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   World Blood Donor Day Muzaffarnagar

90 यूनिट ब्लड डोनेट कर रक्तदाता बने महादानी

Sun, 14 Jun 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
World Blood Donor Day Muzaffarnagar
अमर उजाला फाउडेशंन के रक्तदान शिविर में रक्तदान करते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। दूसरों की जिंदगी बचाने की अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम में शामिल नागरिकों ने स्वैच्छिक रक्तदान का संकल्प लिया। विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में लगाए गए शिविर में नागरिकों ने उत्साह से भागेदारी की। कैंप में 90 यूनिट ब्लड डोनेट कर रक्तदाता महादानी बने।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर रविवार को जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रात: दस बजे सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने किया। कहा कि अमर उजाला के अभियान से समाज और देश में रक्तदान के लिए जागरूकता आई है। कोरोना काल में दूसरे की जिंदगी बचाने को आपके रक्त का किया गया दान अनमोल है। एक यूनिट रक्त से चार जिंदगियां बच सकती है। सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल ने शिविर में आए नागरिकों और युवाओं ने रक्तदान के लिए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया। ब्लड बैंक यूनिट प्रभारी डॉ पीके त्यागी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदान की प्रक्रिया पूरी कराई। शिविर में 90 रक्तदाताओं ने ब्लड डोनेट किया।
विज्ञापन

इन संगठनों का रहा सहयोग
मुजफ्फरनगर। शिविर में श्री परमधाम न्यास वलीदपुर, मिशन वंदेमातरम, शहीद भगत सिंह सेवा देल, मंथन द ट्रस्ट, डेरा सच्चा सौदा, समर्पित युवा आदि संगठनों का सहयोग रहा। परमधाम की ओर से जिला सरपंच राजपाल सिंह, अमित, हरवीर, मनीश, नवीन, गोपाल, मांगेराम, रविकांत, तपेंद्र, प्रवीण आदि शामिल रहे। डेरा सच्चा सौदा से बलराम इंशा, सोनू, बबलू, ब्रजपाल, पूरण, ऋषिपाल, डॉ प्रवीण, शेर सिंह, नीरज प्रजापति आदि का सहयोग रहा। मिशन वंदेमातरम के दीपक कुमार, शुभम त्यागी, अभिनव राजपूत, विकास शर्मा, पुुल्कित अग्रवाल, अखिल तागड़ा आदि ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने भी किया रक्तदान
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमार जे ने भी शिविर में पहुंच कर रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव की सच्ची सेवा और महादान है। अनमोल जीवन की रक्षा के लिए नि:संकोच होकर रक्तदान करें। उन्होंने अमर उजाला के अभियान को सच्ची मानव सेवा बताया। इनके अलावा एमसीए सचिव मनोज पुंडीर, वरिष्ठ रालोद नेता अभिषेक चौधरी आदि ने भी रक्तदान किया।
प्रशस्तिपत्र देकर किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा सभी रक्तदान करने वाले नागरिकों और संगठनों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। टेक्निकल असिस्टेंट सौराज सिंह, लैब असिस्टेंट जितेंद्र कुमार, परामर्शदाता शमशेर सिंह आदि का सहयोग रहा।
पांच दिन में जांच रिपोर्ट देखें
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. पीके त्यागी ने बताया कि जिन नागरिकों ने रक्तदान किया है, उनके रक्त की सभी जांच नि:शुल्क की गई है। रक्त की जरूरी जांच की रिपोर्ट रक्तदाता पांच दिन में ब्लड बैंक में आकर देख सकते है।

लॉकडाउन के बावजूद रहा उत्साह
मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी से बचाव के लिए रविवार को शहर समेत जिले भर में संपूर्ण लॉकडाउन लगा था। इसके बावजूद उत्साह के साथ नागरिकों ने शिविर में पहुंच कर रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed