फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Workers engaged in smoothing the power supply overnight

आंधी से सात घंटे अंधेरे में रहा शहर

Mon, 04 May 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Workers engaged in smoothing the power supply overnight
रातभर विद्युत आपूर्ति को सुचारु करने में लगे रहे कर्मी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आंधी के कारण रविवार रात सात घंटे तक शहर अंधेरे में रहा। विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारी रात में ही आपूर्ति बहाल करने में लगे रहे। सुबह से पूरे शहर में विद्युत आपूर्ति सुचारु हो गई।

रविवार रात लगभग आठ बजे आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी में जगह-जगह बिजली के तार और खंभे टूटकर गिर गए। शहर सहित पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। संपूर्ण जिला अंधेरे में डूब गया। आंधी और बारिश के बाद विद्युत निगम के अफसरों और कर्मचारियों ने रात में ही सभी फीडर चेक किए। जिन स्थानों पर तार टूटे थे वहां दोबारा तार डाले गए। टूटे खंभों को ठीक कराया गया। निगम को पूरी प्रक्रिया में सात घंटे लगे। रात में लगभग तीन बजे तक अधिकांश जगह विद्युत लाईन ठीक कर दी गई। एसई आरडी सिंह ने बताया कि अधिकतम फीडर पर तीन बजे ही बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई थी। कुछ जगह सुबह तक स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed