फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Work stopped again after creating a ruckus

हंगामा कर फिर से बंद कराया काम

Mon, 07 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Work stopped again after creating a ruckus
जटनगला साइट पर तहसीलदार के समझाने के बाद रेलवे कॉरिडोर का मिट्टी भराव का कार्य कुछ देर चल पाया - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रोहाना/चरथावल (मुजफ्फरनगर)। रेल कॉरिडोर के निर्माण में किसानों का विरोध-प्रदर्शन बाधा बन रहा है। तीन दिन से जट नंगला में भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की मांग को लेकर किसान दो दिन से धरना दे रहे थे। सोमवार को तहसीलदार सदर अभिषेक साही ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाया और मिट्टी का कार्य शुरू करा दिया। कुछ घंटे बाद भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने हंगामा कर काम बंद करा दिया। ईस्टर्न डेडिकेटेड रेल फ्रेट कॉरिडोर के अधिकारियों की मौके पर किसानों से नोकझोंक हुईं।
विज्ञापन

चरथावल ब्लॉक के गांव जट नंगला के 26 किसानों को अधिग्रहण के बाद मुआवजे की मांग को लेकर किसान आक्रोश में है। रेल परियोजना का कार्य पिछले दो दिनों से बंद होने के कारण जिलाधिकारी सीबी सिंह ने जिला मुख्यालय पर रेल कॉरिडोर के एपीएम कुलदीप शर्मा एवं कंपनी के सेक्शन इंचार्ज श्रीनिवास के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर कार्य को 15 दिन में निपटाने की हिदायत दी। साथ ही किसानों को वस्तु स्थिति से समझाने के लिए तहसीलदार सदर को मौके पर भेजा। उन्होंने मौके पर जाकर किसानों की समस्याएं सुनीं। तहसीलदार ने बताया उनका मामला रेलवे बोर्ड में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफसी (डेडिकेटेड रेल कॉरिडोर) मेरठ एवं जिलाधिकारी स्तर से पत्राचार किया जा रहा है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद मुआवजे का भुगतान करा दिया जाएगा। उसके बाद किसान शांत हो गए और कार्य को शुरू करा दिया। मौके पर प्रधान के पति अर्जुन नारवाल, आसू चौधरी, विलीस, जाबिर, विनोद, दीपक, मनीष, अमित, शिवम आदि मौजूद रहे।
-----
काम शुरू होने की भनक पर पहुंचे किसान नेता
रेल कॉरिडोर का निर्माण शुरू होने की भनक लगने पर किसान संगठन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में काफी किसान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मुआवजा राशि का भुगतान नहीं मिलने तक दोबारा काम बंद करा दिया। मौजूद किसानों और डीएफसी मेरठ के एपीएम कुलदीप शर्मा की बीच झड़प हुई। दरअसल, अफसरों द्वारा काम बंद कराने वाले किसानों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने की धमकी पर किसान भड़क गए। अंकित चौधरी ने कहा किसान मुकदमे से डरने वाले नहीं है। प्रशासन चाहे तो किसान आज सहारनपुर में रेल मंत्री के सामने गिरफ्तारी देने को तैयार है या नौ नवंबर को जटनगला पंचायत में प्रशासन उन्हें गिरफ्तार कर लें।

----
कोट...
जिलाधिकारी की किसानों के हित में रेल मंत्रालय और डीएफसी के अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। किसानों का भुगतान जल्द करा दिया जाएगा। शासन-प्रशासन किसानों की समस्या को सम्यक तरीके से निपटाने के लिए प्रतिबद्घ है, लेकिन कुछ लोग उन्हें बिना वजह बरगलाने का कार्य कर रहे हैं। - परमानंद झा एसडीएम सदर

जटनगला में रेलवे ट्रैक पर मुआवजे की मांग को लेकर दोबारा कार्य बंद कराते किसान

जटनगला में रेलवे ट्रैक पर मुआवजे की मांग को लेकर दोबारा कार्य बंद कराते किसान- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed