फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Work boycott warning from 14 June

14 जून से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Tue, 09 Jun 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Work boycott warning from 14 June
14 जून से कार्य बहिष्कार की चेतावनी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। विद्युत संविदा कर्मचारी की कार्य के दौरान मृत्यु होने पर उनके पीड़ित परिजनों को मुआवजा नहीं मिलने पर अन्य कर्मचारियों में रोष है। संविदा कर्मियों ने एसडीओ को अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा। मृतक के परिवार वालों को मुआवजा नहीं मिलने पर 14 जून से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।

विद्युत संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों ने बैठक कर ककरौली क्षेत्र में कार्य के दौरान संविदाकर्मी खुर्शीद की 15 मई को मौत हो गई थी। विभाग की कंपनी टीडीएस के अनुबंध के अनुसार संविदाकर्मी खुर्शीद की मौत पर उसके परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना है, जो परिवार को आज तक नहीं मिला। कई बार उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने ज्ञापन अधीक्षण अभियंता व जिलाधिकारी के नाम एसडीओ विद्युत सौरभ कुमार उपाध्याय को देते हुए मृतक संविदा कर्मी के परिजनों को शीघ्र मुआवजा दिलवाने की मांग की है। मृतक के परिजनों को 14 जून तक मुआवजे की राशि नहीं मिलने पर संघ ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। इस दौरान संघ के महामंत्री मोहम्मद शहजाद आदि समस्त संविदा कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed