फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Won silver and bronze medals in kabaddi

कबड्डी में रजत और कांस्य पदक जीते

Tue, 18 Feb 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Won silver and bronze medals in kabaddi
शाहपुर क्षेत्र के विजेता कबड्डी खिलाडी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कबड्डी में रजत और कांस्य पदक जीते
विज्ञापन

शाहपुर। 46 वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक, बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में प्रदेश की बालक वर्ग की टीम ने रजत व बालिका वर्ग की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है।

जिला कबड्डी संघ के सचिव रामपाल सिंह ने बताया कि हरियाणा के रोहतक में 13 से 16 फरवरी तक आयोजित 46 वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदेश की बालक वर्ग की टीम में जनपद के पांच खिलाड़ी प्रशांत राठी, अक्षय, रितुल बालियान, अजय मलिक, शुभम बालियान शामिल हैं। बालिका वर्ग की टीम में चार खिलाड़ी शिवानी प्रथम, शिवानी द्वितीय, अमरेश, राखी शामिल हैं। बालक वर्ग ने क्वार्टर फाइनल में 40 अंक प्राप्त कर गोवा की टीम को 24 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमी फाइनल में टीम ने 41 अंक प्राप्त कर पंजाब की टीम को 19 अंकों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में साईं इंडिया से हुए मुकाबले में 32 अंक प्राप्त किए। साईं इंडिया से मात्र चार अंकों से पराजित होकर उपविजेता घोषित की गई। बालिका वर्ग की टीम ने क्वार्टर फाइनल में 30 अंक प्राप्त कर गोवा की टीम को 10 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में प्रदेश की टीम साईं इंडिया की टीम से 21-38 से हारकर कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विजेता, उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बालक टीम के कोच किरणपाल सिंह, मैनेजर रामपाल सिंह, बालिका टीम के कोच सतेंद्र कुमार, मैनेजर स्वेता पटेल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed