फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women suffering from rising inflation, harassment: Lilavati

महिलाएं बढ़ती महंगाई, उत्पीड़न से त्रस्त : लीलावती

Tue, 02 Nov 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Women suffering from rising inflation, harassment: Lilavati
मुजफ्फरनगर। सपा महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कहा की बढ़ती महंगाई पर अन्य सरकारों के विरुद्ध मोर्चा खोलने वाली भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता आज क्यों खामोश हैं। महिलाओं की रसोई की सभी आवश्यक वस्तुएं भाजपा सरकार के जनविरोधी फैसलों के चलते दोगुने से ज्यादा कीमत पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

पाटी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष अलका शर्मा द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में लीलावती कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति बलात्कार, उत्पीड़न की घटनाओं ने यूपी को पूरे देश में कलंकित करने का काम किया है। योगी सरकार महिलाओं को सुरक्षा सम्मान व अधिकार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। सरकार ही महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व सुरक्षा सम्मान देने में सक्षम है। महिलाओं को एकजुट होकर 2022 में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लामबंद होना होगा।
विज्ञापन

महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष जरीना उस्मानी ने कहा कि राजनीति में भागीदारी व सम्मान देने के स्थान पर भाजपा की योगी सरकार में पंचायत व प्रमुख चुनाव में उनको गुंडागर्दी के बल पर नामांकन तक नहीं करने दिए गए। मौके पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव, शाहीन बेगम, विभा चौधरी, सोमपाल सिंह भाटी, चाहती देवी, सविता वाल्मीकि, अनीता शर्मा, दुर्गेश चौधरी, कमलेश देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed