फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women said - kitchen was not taken care of in the budget

Muzaffarnagar News: महिलाएं बोली - बजट में रसोई का नहीं रखा ध्यान

Sun, 02 Feb 2025 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Women said - kitchen was not taken care of in the budget
गृहणी न‍िरुपमा गोयल
मुजफ्फरनगर। बजट पर महिलाओं ने मिली जुली प्रतिक्रियाएं दी है। उनका कहना है कि महिला उद्यमियों के लिए नई घोषणाओं से राहत मिलेगी, लेकिन गृहणियों और आम महिलाओं के लिए बजट में बहुत ज्यादा राहत नजर नहीं आती। पोषण 2.0 से राहत की उम्मीद जगी है लेकिन रसोई का ध्यान नहीं रखा गया। महंगाई पर लगाम नहीं कसी गई। एससी-एसटी वर्ग की पहली बार उद्यमी बनने वाली महिलाओं के लिए नई योजना शुरू की गई है, जिसके तहत अगले पांच वर्षों में महिला उद्यमियों को दो करोड़ रुपये तक का टर्म लोन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

कॅरियर बना सकेंगी महिलाएं : डबराल
गृहणी एवं साहित्यकार लक्ष्मी डबराल कहती हैं कि बजट में जिस तरह से अलग-अलग वर्गों को ध्यान में रखते हुए घोषणाएं की गई हैं। इससे निश्चित रूप से एक बड़ा तबका प्रभावित होगा। स्टार्टअप पर विशेष प्रावधान होने से कामकाजी महिलाएं खुद अपना कॅरियर बना सकेंगी।
विज्ञापन


महंगाई पर नियंत्रण की बात नहीं : गोयल
निरुपमा गोयल कहती हैं कि बजट में सीधे रसोई के लिए कोई प्रावधान नहीं दिखता। सरकार को महंगाई पर नियंत्रण करना चाहिए था। रसोई गैस की कीमतों में कमी लाई जानी चाहिए थी। हालांकि टैक्स स्लैब में बदलाव से महिलाओं को भी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसोई का नहीं रखा ध्यान : संतोष
संतोष कहती हैं कि बजट में स्मार्टफोन सस्ता होने की बात कही गई है। और भी बहुत चीजों के दाम काम करने की बात भी कही गई है, लेकिन महंगाई और पेट्रोल को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई। इससे थोड़ी निराशा हुई है।


गृहिणियों के लिए कोई खास नहीं : रेनू
भूराहेड़ी की ग्राम प्रधान रेनू देवी का कहना है कि वैसे तो बजट में गृहिणियों के लिए कोई खास नहीं है। लेकिन इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमतें कम होने से मध्यम वर्ग के लोगों को राहत मिलेगी।

गृहणी निरुपमा गोयल

गृहणी निरुपमा गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed