{"_id":"5a5cf2954f1c1b83268b497a","slug":"women-s-hospital-ranked-fifth-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल का प्रदेश में पांचवां स्थान, सरकार ने जारी की 37 अस्पतालों की सूची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल का प्रदेश में पांचवां स्थान, सरकार ने जारी की 37 अस्पतालों की सूची
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार के निर्देशन में चल रहे गुणवत्ता परख कार्यक्रम के कायाकल्प अवार्ड योजना में महिला अस्पताल का नाम ऊंचा हुआ है। महिला अस्पताल का प्रदेश में पांचवां स्थान आया है। अवार्ड योजना के तहत अब अस्पताल को अनेक कार्य कराने के लिए सात लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। दिलचस्प यह है कि जिला महिला अस्पताल ने मेरठ, गाजियाबाद जैसे शहरों के अस्पतालों को पछाड़ दिया है।
भारत सरकार ने अस्पतालों की दशा-दिशा संवारने के लिए गुणवत्ता परख योजना चलाई है। इसके तहत जिला अस्पतालों (महिला-पुरुष) को बेहतर कार्य करने के लिए कायाकल्प अवार्ड देने का मसौदा तैयार किया गया है। जिसमें अस्पताल में मरीजों की देखभाल, बीमारियों से बचाव, आप्रेशन, चिकित्सा सुविधा के साथ साफ-सफाई का निरीक्षण किया।
जिला महिला अस्पताल में 12 से 14 सितंबर तक लखनऊ से आई विशेषज्ञों की टीम ने निरीक्षण किया था। जिसमें अस्पताल में ओपीडी के साथ बायो मेडिकल वेस्ट, सामान्य कूड़े के निस्तारण के अलावा अन्य व्यवस्थाओं को परखा गया था। निरीक्षण के बाद सूची बनाकर शासन को भेजी गई। सोमवार को शासन ने कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत प्रोत्साहन पाने वाले अस्पतालों की सूची जारी की है।
विज्ञापन
इस बार 37 अस्पतालों की सूची जारी हुई है। जिसमें मुजफ्फरनगर का जिला महिला अस्पताल प्रदेश में पांचवें नंबर पर आया है। पहले नंबर पर इटावा का महिला अस्पताल, दूसरे नंबर ललितपुर, तीसरे-चौथे नंबर लखनऊ महिला और कंबाइड अस्पताल है।
वहीं, जिले के अस्पताल ने मेरठ, गाजियाबाद, गोरखपुर, इलाहाबाद, इटावा, बागपत, वाराणसी शहरों के अस्पतालों को भी पछाड़ दिया है। यह सभी अस्पताल मुजफ्फरनगर से नीचे हैं। अवार्ड में पांचवां मिलने पर अस्पताल को सात लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
इस राशि से अस्पताल में अनेक जनहित के कार्य कराए जाएंगे। सीएमएस डॉ अमिता गर्ग ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड योजना में अस्पताल को प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है। जो गर्व की बात है। इसके लिए कर्मचारियों और स्टाफ ने कड़ी मेहनत की थी। यह पुरस्कार सबके सहयोग से मिला है।
चार पायदान ऊपर लगाई छलांग
मुजफ्फरनगर। वर्ष 2017 में महिला अस्पताल को व्यवस्थाओं के कारण प्रदेश में कायाकल्प अवार्ड योजना में नौवां स्थान मिला था। इस बार चार पायदान की छलांग लगाई है, जिसमें पांचवां स्थान मिला है।