फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women marching ahead on the path of faith

श्रद्धा के पथ पर विश्वास की कांवड़ लेकर आगे बढ़ रहीं महिलाएं

Sat, 23 Jul 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Women marching ahead on the path of faith
कांवड़ लेकर रुड़की रोड से गुजरती दिल्ली की युवती - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कांवड़ यात्रा
विज्ञापन

- हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर बढ़ रहा है कांवड़ियों का रैला
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर जा रहे कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। महिला कांवड़ियों की संख्या पिछले सालों के मुकाबले अधिक दिख रही है। श्रद्धा के पथ पर महिला कांवड़ियां शिव का जयघोष करते हुए आगे बढ़ रही है।
शहर में कच्ची सड़क से रुड़की रोड होते हुए कांवड़िए बढ़े जा रहेे हैं। दिल्ली की शिवानी पहली बार अपने पति के साथ कांवड़ लेकर पहुंची है। उसका कहना है कि परिवार में सुख शांति के लिए गंगाजल उठाया है। झज्जर की वीरमति रुड़की रोड से होते हुए यहां से गुजरी। उन्होंने बताया कि बेटे की नौकरी की मन्नत मांगी है। परिवार में सुख-शांति रहे। देश में भाईचारे का माहौल रहे। सब शांति से गुजर-बसर करें। गुुरुग्राम की सरिता अपने पति वीरपाल के साथ कांवड़ लाई हैं। दंपती का कहना है कि कोरोना संक्रमण काल से पहले वह कांवड़ लाना चाहते थे, लेकिन तब नहीं ला सकें। दो साल बीमारी का प्रकोप रहा, इस बार अवसर मिला तो वह कांवड़ लेने आए हैं। श्रद्धा के मार्ग पर आगे बढ़ने से बेहद खुशी हो रही है।
विज्ञापन

शिवभक्ति में डूबा नेपाल का कांवड़िया
नेपाल का कांवड़िये ने भी शिवभक्ति में डूबकर गंगाजल उठाया है। दिल्ली में रह रहे ललित ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। भगवान शंकर का भक्त है। भोलेनाथ से सुख-शांति और कार्य बेहतर तरीके से चलने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed