{"_id":"6458ea91f72a25883f0d2206","slug":"women-empowerment-is-the-foundation-of-society-and-nation-pundir-muzaffarnagar-news-c-14-1-214847-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सशक्तिकरण समाज और राष्ट्र की नींव : पुंडीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सशक्तिकरण समाज और राष्ट्र की नींव : पुंडीर
विज्ञापन
एसडी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग स्लोगन प्रतियोगिता हुई
संवाद न्यूज एजेसी
मुजफ्फरनगर। प्राचार्य सुधीर कुमार पुंडीर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज और राष्ट्र की नींव है। समाज और राष्ट्र के विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित और स्वावलंबी होना जरूरी है।
सनातन धर्म कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग में महिला सशक्तिकरण पर एक स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर ने किया। डॉ. प्रीतम सिंह ने कहा कि समाज के विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी है। अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ संगीता सिंघल ने कहा कि वर्तमान युग में एक मजबूत समाज के लिए महिला सशक्तिकरण जरूरी है। महिलाओं को शिक्षा पर फोकस करना चाहिए। महिलाओं को अपने अधिकारों का ज्ञान होना चाहिए।
एमए चतुर्थ एवं द्वितीय सेमेस्टर के अलावा बीए के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। सत्र 2022-23 में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर अलका बंसल, प्रोफेसर ममता श्याम, प्रोफेसर अजय पाल, उत्तरा त्यागी, पायल चौधरी, ज्योति सिवाच, डॉ कामिनी सिंगल, डॉ खुशबू यादव, डॉ गौरव भारती, डॉ पीयूष शर्मा, डॉ अरुण रतन, डॉ दिव्या बक्शी एवं डॉ सरिता ढाका के साथ-साथ अनुपम एवं अंजुल भूषण उपस्थित रहे।