फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women and migrant youth found positive

महिला और प्रवासी युवक पॉजिटिव मिले

Thu, 04 Jun 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Women and migrant youth found positive
शाहपुर क्षेत्र के गांव आदमपुर में हॉट स्पॉट गली को सील एवं सैनिटाइज करते स्वास्थकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
महिला और प्रवासी युवक पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार शाम को सैंपलों की आई जांच रिपोर्ट में दो मामले और बढ़ गए। कूकड़ा गांव का प्रवासी युवक और शाहपुर के गांव आदमपुर की महिला पॉजिटिव मिली। इनके पॉजिटिव मिलने से दोनों गांव में हड़कंप मचा है। देर रात दोनों को कोविड अस्पताल बेगराजपुर में भर्ती कराया गया है। अब जिले में एक्टिव केस 53 हो गए हैं।
एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 70 सैपलों की जांच आई, जिनमें से दो पॉजिटिव और बाकी नेगेटिव आए। इनमें एक युवक कूकड़ा मंडी के पास रहने वाला है, जो हाल में मुंबई से आया था। हालत बिगड़ने पर तीन दिन पहले वह खुद जिला अस्पताल में आया था। उसके सैंपल लेकर उसे आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा शाहपुर के गांव आदमपुर की बीमार महिला कोरोना संक्रमित मिली है। उसने भी स्वामी कल्याण देव जिला अस्पताल में सैंपल दिया था। दोनों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

---
जिले में कोरोना के केस 99 हुए
मुजफ्फरनगर। सामाजिक संक्रमण फैलने के साथ ही जिले में कोरोना केस सैकड़ा के पास पहुंच गए है। अब टोटल केस 99 हो गए हैं। इनमें से 45 मरीज ठीक हो चुके हैं तथा 53 एक्टिव केस हैं। जबकि एक महिला की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ग्रामीणों में दहशत फैली
शाहपुर। आदमपुर में महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने से गांव व क्षेत्र में दहशत फैल गई। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम ने जांच कर महिला को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ एनपी सिंह ने बताया कि आदमपुर की महिला काफी समय से रसौली होने से बीमार चल रही थी। दो जून को वह जिला चिकित्सालय में रसौली का ऑपरेशन कराने गई थी। वहां चिकित्सकों ने महिला का ऑपरेशन कराने से पूर्व कोरोना की जांच का सैंपल लिया, जिसकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई। फिलहाल महिला के परिजनों को होम क्वारंटीन कर मोहल्ले वासियों को हिदायत दे दी है।

--
सामाजिक संक्रमण फैलने का खतरा
शाहपुर। महिला का सबसे पहले गांव के ही एक चिकित्सक से उपचार चल रहा था। उसके बाद महिला 22 मई को मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर एक हॉस्पिटल में उपचार के लिए गई। इस दौरान महिला के अल्ट्रासाउंड भी हुए। फिलहाल परिजन कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं कि कौन रिश्तेदार महिला से मिलने आया। परिवार के अन्य सदस्यों से भी जानकारी की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्वयं व ग्राम प्रधान शकील अहमद के माध्यम से गांव में एलान करा दिया कि सभी अपने घरों में रहे कोई भी महिला के मोहल्ले में न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed