{"_id":"5f1096968ebc3e63be76272a","slug":"woman-raped-report-filed-against-three-muzaffarnagar-news-mrt4915610103","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दुष्कर्म, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से दुष्कर्म, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की पीड़ित महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका नई मंडी निवासी एक महिला से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। करीब एक पखवाड़े पूर्व इस महिला ने उसे हिसाब करने के लिए अपने घर बुलाया था। आरोप है कि जब वह महिला के घर पहुंची तो वहां दो अज्ञात लोग पहले से मौजूद मिले। जब पीड़िता ने महिला से लेनदेन को लेकर वार्ता की तो उसके इशारे पर घर में मौजूद दोनों अज्ञात लोगों ने पीड़िता को पकड़कर एक कमरे में खींच लिया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे धमकी देकर भगा दिया। नई मंडी इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया जांच में मामला संदिग्ध पाया जा रहा है।
भोजाहेड़ी में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
पुरकाजी। थाना क्षेत्र के गांव भोजाहेड़ी निवासी सगे भाइयों विक्रम व जोगेंद्र में काफी समय से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह विवाद का निपटारा कराने के लिए गांव सुजड़ू से जोगेंद्र की ससुराल पक्ष से लोग भोजाहेड़ी पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां उनके बीच समझौता हो गया, लेकिन थाने से घर लौटते ही दोनों पक्षों में फिर से मारपीट हो गई। इसमें जोगेंद्र का साला मिंटू, मिंटू की पत्नी और दूसरे पक्ष से विक्रम की पत्नी पूजा घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस फिर से मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। देर शाम तक दोनों पक्षों की भीड़ थाने पर ही जमा थी।