{"_id":"67e1a79599f4ccd87705ffc4","slug":"woman-making-rounds-of-officers-quarreling-with-accountant-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-142119-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अधिकारियों के चक्कर काट रही महिला, लेखपाल से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अधिकारियों के चक्कर काट रही महिला, लेखपाल से नोकझोंक
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाटान निवासी प्रविता देवी की जमीन राजस्व विभाग के कंप्यूटराइज्ड अभिलेखों में दर्ज नहीं है।
महिला ने राजस्व अभिलेखों में अपना नाम व भूमि दर्ज कराने के लिए उप जिलाधिकारी बुढ़ाना के यहां आवेदन किया था। एसडीएम ने संबंधित लेखपाल को अपने रिपोर्ट लगाने के आदेश दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले छह माह से वह अधिकारियों व कर्मचारियों के चक्कर काट रहे हैं, बावजूद इसके राजस्व अभिलेखों में महिला का नाम व भूमि दर्ज नहीं हो पा रही है। सोमवार को परिजनों व ग्रामीणों ने लेखपाल प्रदीप कुमार से मिलकर राजस्व अभिलेखों में महिला का नाम व भूमि दर्ज कराने के लिए अधिकारियों को अपने रिपोर्ट देने की बात कही, जिस पर लेखपाल ने ग्रामीणों से कहा कि प्रमाणित कागजात उपलब्ध कराने के बाद वह अपनी रिपोर्ट लगाएंगे।
ग्रामीणों व लेखपाल में नोकझोंक हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। किसान नेता संदीप बालियान ने आरोप लगाया कि लेखपाल ने निजी कार्यालय बना रखा है, जिसमें प्राइवेट लोग कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से महिला का नाम व भूमि कम्प्यूटराइज्ड राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने की मांग की है ।