फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman killed by Dehradun Express train

देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर महिला की मौत  

Thu, 15 Feb 2018 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Thu, 15 Feb 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman killed by Dehradun Express train
डेमो - फोटो : डेमो
मुजफ्फरनगर में सरवट फाटक के निकट देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ महिला की मौत हो गई। उसका शव रेलवे लाइन से उठाने के लिए दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।
विज्ञापन


इससे करीब आधा घंटे तक रेल संचालन प्रभावित हुआ। हादसे के कारण नौचंदी एक्सप्रेस को रेलवे स्टेशन पर रोके रखा गया। पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे सरवट रेलवे फाटक के निकट ट्रैक को पार करते वक्त एक महिला बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी को खबर की गई। जीआरपी के क्षेत्र से मामला बाहर होने के कारण सूचना मिलने पर थाना नईमंडी और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों तक पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।

इस दौरान महिला का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा। बाद में मामला सिविल लाइन पुलिस का निकला तो उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। मगर, शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

उधर, हादसे के बाद रेल संचालन भी प्रभावित हुआ। पुलिस के सीमा विवाद के कारण करीब आधा घंटे तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा। इस दौरान नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन को भी स्टेशन पर रोककर रखा गया।


स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी ने बताया कि हादसे के कारण कुछ ही देर के लिए संचालन पर प्रभाव पड़ा है। लंबे वक्त तक ट्रैक बाधित नहीं हुआ है। उधर, सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, मगर अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed