फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman injured in monkey attack dies

बंदरों के हमले में घायल महिला की मौत

Tue, 14 Sep 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in monkey attack dies
बंदरों के हमले में घायल महिला की मौत
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव फिरोजपुर बांगर में बंदरों के हमले में घायल महिला शिमला देवी की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण हुई। परिजनों का कहना है कि घायल महिला को लेकर सरकारी अस्पतालों में भटकते रहे, लेकिन उसे एंटीरेबीज इंजेक्शन नहीं मिल पाया।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर बांगर में गायत्री धाम कॉलोनी निवासी शिमला देवी (50) 28 अगस्त को घर में ही काम कर रही थी। उसी समय बंदरों के एक झुंड ने महिला पर हमला कर उसके शरीर पर कई जगह काटकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बमुश्किल बंदरों को भगाकर महिला को बचाया था। इसके बाद परिजन गंभीर रूप से घायल महिला को मोरना पीएचसी ले गए, जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक इसके बाद से वे लगातार महिला को एंटीरेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए मोरना पीएचसी व भोपा सीएचसी लेकर जाते रहे, लेकिन एंटीरेबीज इंजेक्शन नहीं लग पाया। इसके बाद परिजनों ने प्राइवेट डॉक्टरों से महिला का उपचार कराया, लेकिन एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं लगने से महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। रविवार देर रात अचानक हालत अधिक बिगड़ने पर परिजन महिला को बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्राम प्रधान के पति राजकुमार ने बताया कि गांव में इससे पहले भी विधान, प्रेमो, शिवानी व वंशिका बंदरों के हमले में घायल हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने व सरकारी अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed