फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman from Dal Mandi region found Corona positive

दाल मंडी क्षेत्र की महिला मिली कोरोना पॉजिटिव

Sat, 30 May 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Woman from Dal Mandi region found Corona positive
दाल मंडी क्षेत्र की महिला मिली कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा भीड़ वाले दाल मंडी एवं लोहिया बाजार क्षेत्र में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। नई मंडी एवं दाल मंडी क्षेत्र के दुकानदारों एवं ग्राहकों के रैंडम सैंपल लिए गए थे। इनकी जांच रिपोर्ट में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। महिला एक डिग्री कॉलेज में प्रवक्ता है।

जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। एक दिन पहले ही एक परिवार के 11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। शनिवार को भी दाल मंडी-लोहिया बाजार क्षेत्र में पुरुषार्थी मंदिर के पास रहने वाली एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने नई मंडी एवं दाल मंडी के कुछ दुकानदारों एवं ग्राहकों के सैंपल लिए थे। उस समय यह महिला भी दुकान पर बैठी हुई थी। सैंपल की जांच रिपोर्ट आई तो महिला पॉजिटिव पाई गई। महिला एक डिग्री कॉलेज में प्रवक्ता है, लेकिन लॉकडाउन के चलते कॉलेज बंद हैं। महिला कहां से संक्रमित हुई इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। स्वास्थ्य विभाग ने महिला के परिवार वालों तथा उनके संपर्क में आने वालों की सूची तैयार कर ली है। इन सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। संक्रमित के घर के आसपास का क्षेत्र सील करने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

अब तक मिले कुल 74 कोरोना पॉजिटिव
मुजफ्फरनगर। जनपद में अब तक कुल 74 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। इनमें से 27 ठीक हो गए हैं, जबकि एक महिला की मौत हो चुकी है। 46 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed