{"_id":"62e1800b18b7a30cc53aa781","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-muzaffarnagar-news-mrt5986780138","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
विज्ञापन
महिला के परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। रतनपुरी में विवाहिता रेखा (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में चुन्नी के फंद से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने समझा बुझाकर उन्हें शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव खड़ौली निवासी रेखा की शादी करीब दस साल पहले रतनपुरी निवासी दीपक के साथ हुई थी। रेखा पति दीपक के साथ अलग मकान में रहती थी। दीपक गोयला बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन के रुप में तैनात है। बुधवार को दीपक अपनी ड्यूटी पर गोयला बिजलीघर गया था। उसके दोनों बच्चे पास में ही शिव मंदिर पर गए थे।
बताया कि बुधवार शाम को रेखा ने चुन्नी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजन कमरे का गेट तोड़कर अंदर घुसे और रेखा को फंदे से उतारकर खतौली अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। महिला के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने बमुश्किल परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चल सका।