{"_id":"5fc7e0a28ebc3e9ba3266f49","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-noonabdi-village-devband-news-mrt5137707154","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूनाबड़ी गांव में महिला की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूनाबड़ी गांव में महिला की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूनाबड़ी गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
देवबंद। देवबंद के नूनाबड़ी गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। देवबंद के रविदास मार्ग निवासी व्यक्ति ने ससुरालियों पर अपनी बहन को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
महिला के भाई हसीन ने बताया कि उसकी बहन शन्नो की शादी करीब चार साल पहले बडगांव थाना के गांव नुनाबड़ी में मुबारक पुत्र सत्तार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही शन्नो के पति मुबारक, सास तसमीम, ससुर सत्तार, ननद अफसाना एवं उसके पिता से पांच लाख रुपये की मांग करते रहे थे। शन्नो के पिता द्वारा पचास हजार रुपये दिए गए लेकिन इसके बावजूद भी आरोप है कि शन्नो के साथ ससुरालियों द्वारा मारपीट की गई। आरोप यह भी है कि मांग पूरी न होने पर शन्नो को जान से मारने की धमकी दी गई। इस बात को लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हुई। इस संबंध में हसीन ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस से कानूनी कार्यवाई की मांग की थी।