{"_id":"601aee4c8ebc3ed1b168c4bb","slug":"woman-dies-of-corona-four-people-found-infected-muzaffarnagar-news-mrt523615889","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से महिला की मौत, चार लोग संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से महिला की मौत, चार लोग संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण से एक महिला की मौत हो गई। जिले में अभी तक 115 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। बुधवार को चार नए मरीज मिले हैं, जो शहर के हैं। आरटीपीसीआर के 497 सैंपलों की जांच नेगेटिव आई है।
सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि शहर के अंकित विहार निवासी 56 वर्षीया महिला को जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उसे उपचार के लिए दो फरवरी को बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पूरे कोविड प्रोटोकॉल के तहत उसका अंतिम संस्कार कराया गया। बुधवार को 497 सैपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। शहर में कराए गए एंटीजन टेस्ट में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें तीन मरीज गांधी कॉलोनी में और एक मरीज जनकपुरी में मिला है। बुधवार को चार ही मरीज ठीक हुए हैं। अभी तक जनपद में कोरोना के 8590 केस मिल चुके हैं, जिनमें से 8393 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हो गए हैं। अभी तक 115 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी 87 मरीजों का उपचार चल रहा है।