{"_id":"60ba786f8ebc3e00d45f1f25","slug":"woman-dies-of-corona-53-found-infected-muzaffarnagar-news-mrt541313167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से महिला की मौत, 53 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से महिला की मौत, 53 संक्रमित मिले
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बेपरावाही कर बाइक सवार एव महिला खुद व लोगो खतरे में डालते ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जनपद में शुक्रवार को एक महिला की कोरोना से मौत हो गई, जबकि 53 नए संक्रमित मिले हैं। 272 मरीज ठीक होने पर कोरोना के केस 671 रह गए हैं।
सीएमओ डॉ. एमएफ फौजदार ने बताया कि खतौली के इस्लामनगर निवासी 84 साल की महिला को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। अब तक जिले में 261 मरीजों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को विभिन्न जांच में 53 नए संक्रमित मिले हैं। जिनमें 37 पुरुष और 16 महिलाएं हैं। दस साल से छोटे चार बच्चे भी इनमें शामिल हैं, शहरी क्षेत्र में 14 मरीज मिले हैं।
शहर से लगे क्षेत्र में पांच, बघरा ब्लॉक क्षेत्र में सात, बुढ़ाना में एक, चरथावल में आठ, जानसठ में दो, खतौली में आठ, मोरना में चार, पुरकाजी में एक, शाहपुर में दो मरीज मिले हैं। 272 मरीज ठीक हुए हैं। अभी तक जिले में 30284 मरीज मिले हैं, जिनमें से 29352 मरीज ठीक हो गए हैं। अब जनपद में 671 मरीज रह गए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। उधर, चरथावल में स्वास्थ्य विभाग की पांच टीमों ने न्यामू गांव में अलग-अलग बस्तियों में ग्रामीणों के सैंपल लेकर कोविड जांच को भिजवाए। पिछले दो दिन में 19 संक्रमित मिलने के बाद पूरे गांव में ग्राम प्रधान कुशल पाल सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सैनिटाइजर कराया। सीएचसी प्रभारी डा. सतीश कुमार ने बताया जिन घरों में संक्रमित मिले है, उन्हें घर में आइसोलेट करने के बाद 25 मीटर परिधि को सील कर दिया है।
जिला चिकित्सालय में भर्ती महिला की मौत
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बचनसिंह कॉलोनी निवासी करीब 44 वर्षीय महिला को उसके परिजन शुक्रवार दोपहर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला को कोविड के लक्षण थे, जिसके चलते डॉक्टरों ने उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उसके टेस्ट कराने की तैयारी शुरू कर दी। इसी दौरान आइसोलेशन वार्ड में भर्ती महिला की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर डॉक्टरों ने महिला के शव को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसके परिजन जबरन शव लेकर अस्पताल से चले गए। अस्पताल की ओर से इस संबंध में थाना पुलिस को सूचना दी गई है।