{"_id":"68b3523f7321e64a7204872c","slug":"woman-dies-after-slipping-and-falling-into-river-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-153122-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नदी में फिसलकर गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नदी में फिसलकर गिरने से महिला की मौत
Sun, 31 Aug 2025 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तितावी। क्षेत्र के नूनाखेड़ा गांव में खेत से चारा लेने गई निशा कश्यप (35) अटाली पुल के पास पैर फिसल जाने के कारण हिंडन नदी में गिर गई। परिजनों ने तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं मिली। इसके बाद गोताखोर बुलाकर नदी में तलाश कराई गई। करीब 20 घंटे बाद महिला का शव बरामद हुआ है।
नूनाखेड़ा निवासी राजू उर्फ कल्लू की पत्नी निशा शुक्रवार शाम चार बजे खेत में चारा लेने गई थी। महिला देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने इधर-उधर तलाश की, लेकिन रात होने के कारण सुराग नहीं लगा। शनिवार को अंदेशा होने पर नूनाखेड़ा-अटाली पुल के पास हिंडन नदी में तलाश कराई गई। पीएसी की टीम के अलावा गोताखोर बुलाए गए।
सुबह 11 बजे महिला का शव नदी से बरामद हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि चारा लेने गई थी, लेकिन पैर फिसल जाने के कारण नदी में गिर गई। महिला मानसिक रूप से बीमार भी चली रही थी। परिवार में बड़ी बेटी 11 साल की विषया, नौ साल का बेटा लक्ष्य, सात साल का शौर्य और पांच साल की सोनाक्षी है।