फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman dies after being buried under debris

मलबे में दबकर महिला की मौत

Thu, 24 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being buried under debris
मलबे में दबकर महिला की मौत
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। मकान के लिंटर के मलबे के नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।
गांव नयागांव फैजाबाद निवासी संजय कुमार का मकान जर्जर हालत में है। संजय अपनी पत्नी 45 वर्षीय पवित्रा के साथ मिलकर मकान की छत पर चढ़कर लिंटर तोड़ने लगा। उसी दौरान लिंटर अचानक भरभरा कर गिर गया। संजय की पत्नी मलबे के नीचे दब गई। जबकि संजय सरियों में फंस कर घायल हो गया। शोर मचने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मलबे में दबी महिला को बमुश्किल बाहर निकाला, जिसकी उस समय मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई करते हुए शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed