फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman demands action against in-laws

पति व ससुराल वालों पर नवजात शिशु बेचने का आरोप

Wed, 12 Aug 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woman demands action against in-laws
महिला ने ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

ककरौली। गांव बेहड़ा सादात निवासी सलमा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी गांव बेहड़ा सादात सलमान के साथ हुई थी। पांच वर्ष पूर्व उसने एक बेटे को जन्म दिया था। आरोप है कि उसके पति व ससुराल वालों ने मिलकर उसको उसी अवस्था में नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया था, जिसके बाद मौके का फायदा उठाकर उसके नवजात शिशु को कुछ पैसों की खातिर बेच दिया था। पति ने लगभग 18 महीने पहले उस पर दबाव बनाकर गाजियाबाद निवासी सपना नाम की लड़की से शादी कर ली थी। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया की लगभग 45 दिन पहले धोखे से उसको दवाई खिलाकर उसका 2 माह का गर्भपात भी करा दिया था। ससुराल वाले आए दिन उसका उत्पीड़न करते रहते थे तथा मारपीट कर उसको दोनों बच्चों के साथ घर से निकाल दिया है। महिला अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर कई सप्ताह से क्षेत्र के एक ईट भट्ठे पर रहती है। पीड़िता महिला ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed