Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   woman created a ruckus outside a mosque over her divorce from a Hindu boy

UP: हिंदू लड़के से तलाक पर मस्जिद के बाहर युवती का हंगामा, शरई अदालत से फैसला करवाना चाहते थे अनम के घरवाले

Mon, 15 Dec 2025 09:27 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 15 Dec 2025 09:27 PM IST
सार

अनम और रणवीर ने कुछ माह पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद से लड़के के घर वाले खफा थे। युवती को उसके परिवार वाले अपने साथ बहाने से ले आए और मस्जिद में लगने वाली शरिया अदातल के माध्यम से उस पर तलाक का दबाव बना रहे थे। 

विज्ञापन
woman created a ruckus outside a mosque over her divorce from a Hindu boy
युवती ने तलाक न देने की जिद कर किया हंगामा - फोटो : AI Image

विस्तार

यूपी स्थित शामली कोतवाली के नानूपुरा मोहल्ले की रहने वाली अनम ने थानाभवन के रहने वाली रणवीर से प्रेम-प्रसंग के बाद कोर्ट मैरिज कर ली। परिजन बेटी को तलाक के लिए शहर के खालापार की उमर मस्जिद में संचालित होने वाली शरई अदालत में लेकर जाने लगे। विवाहिता ने शरई अदालत के बाहर हंगामा किया। इस बीच उसका पति पुलिस लेकर पहुंच गया। अनम की इच्छा पर पुलिस ने उसे पति के साथ भेज दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

जालंधर में दोनों ने की थी कोर्ट मैरिज
नानूपुरा की अनम और थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर के रहने वाले रणवीर के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी साल चार जून को दोनों घर छोड़कर चले गए और पंजाब के जालंधर में कोर्ट मैरिज कर ली थी। दो माह तक दोनों जालंधर में रहे। प्रकरण का शामली कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जानकारी मिलने पर परिजन जालंधर पहुंचे और कुछ दिन साथ रखने की बात कहते हुए अनम को घर ले आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनम ने मस्जिद के बाहर किया हंगामा
अनम के परिजनों ने तलाश के लिए शरई अदालत में मामला दर्ज कराया। रविवार को मां हाजरा, चचेरा भाई और नाना अनम को लेकर सुनवाई के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अनम ने मजिस्द के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए।

विज्ञापन

पति रणवीर पुलिस लेकर पहुंचा 
इसी बीच रणवीर भी खालापार थाने से पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचा। पहले अनम के परिजनों ने मामला घरेलू होना बताकर निबटारा करना चाहा लेकिन पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।
 

अनम ने दिया पति का साथ
अनम ने पुलिस को बताया कि रणवीर उसका पति है ओर वह उसके साथ जाना चाहती है। परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया। पुलिस को लिखित में एक तहरीर भी दी। पुलिस ने युवती के बयान भी दर्ज किए।
 

पुलिस का बयान
एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि अनम बालिग थी। उसने अपने पति के जाने की इच्छा जताई थी। लिखित में दिया है। इसके बाद वह अपने पति के साथ चली गई। कोर्ट मैरिज का प्रमाण पत्र भी दिखाया। बालिग होने के कागजात भी दिखाए थे।
 

तलाक की सुनवाई...रणवीर को भेजा था नोटिस
शरई अदालत में पिछले कई महीने से इस मामले की सुनवाई चल रही थी। संचालकों की ओर से रणवीर को भी नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था। रविवार को सुनवाई पर वह पुलिस लेकर पहुंचा। इसी दौरान अनम ने भी रणवीर का साथ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed