फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman burnt to death for not getting dowry

दहेज नहीं मिलने पर महिला को जलाकर मार डाला

Mon, 08 Nov 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Woman burnt to death for not getting dowry
रामराज। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए पीड़ित मां ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शहर के नई मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर निवासी चंद्रवती ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी रेणु की शादी वर्ष 2008 में गांव बहादरपुर निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। शादी के बाद बेटी ने तीन बेटियों को जन्म दिया, जिसके चलते ससुराल पक्ष ओर अधिक उत्पीड़न करने लगा था। पीड़िता के अनुसार, गत चार नवंबर को ससुराल पक्ष ने रेणु पर डीजल डालकर जला दिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने बिना परिजनों को सूचना दिए बेटी के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed