फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman and two children died of drowning

गंगनहर में समाई कार, महिला और दो बच्चों की मौत

Mon, 12 Sep 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 12 Sep 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Woman and two children died of drowning
नहर - फोटो : अमर उजाला
सिखेड़ा के काटका पुल के पास रविवार देर रात कार गंगनहर में समा गई। हादसे में महिला समेत दो बच्चों की मौत हो गई। तीनों का देर रात शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। कार चालक बमुश्किल भागकर अपनी जान बचाई। चालक ने ही घटना की सूचना सबसे पहले अपने रिश्तेदार को दी। 
विज्ञापन


रविवार रात करीब नौ बजे गंगनहर की चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर गांव काटका पुल के पास एक कार अचानक गंगनहर में गिर गई। कार के नहर में समाते ही अफरातफरी का आलम हो गया।  कार चालक डॉ. जावेद पुत्र शेर मोहम्मद निवासी सिवाल खास मेरठ किसी प्रकार से बाहर निकल गया। जबकि उसकी पत्नी रिजवाना (28), बेटी सुहाना (7) और बेटा शहनशाह (2) की मौत हो गई।  
विज्ञापन


जावेद किसी प्रकार निकटवर्ती गांव दाह खेड़ी अपने रिश्तेदार मुन्ना के यहां पहुंचा। उसने हादसे की जानकारी दी। उसने बताया कि वह कार द्वारा दो बच्चों और पत्नी के साथ दाहखेड़ी आ रहा था। उनका पुल के पास कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिर गई। वह किसी प्रकार से बच कर बाहर आ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन और गोताखोरों को बुलाया। कार को निकालने के साथ ही गंगनहर में डूबे महिला और दोनों बच्चों की तलाश शुरू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधेरा होने के कारण गोताखोरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर रात तीनों के शव मिलते ही परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। तीनों के मौत की सूचना मिलते ही मेरठ के सिवालखास में उनके परिजनों में भी कोहराम मच गया। परिवार के लोग राहगीरों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच गए थे। पुलिस शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed