फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman accused of molesting plot plot

प्लाट के विवाद में महिला का छेड़छाड़ का आरोप

Wed, 13 Nov 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of molesting plot plot
प्लाट के विवाद में महिला का छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन

खतौली। प्लाट के विवाद में महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। महिला ने थाने में हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों से दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। दयालपुरम कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने प्लाट खरीदने के लिए 2.60 लाख रुपए दिए थे, लेकिन उस व्यक्ति ने प्लाट का बैनामा नहीं किया। रुपयों के लेनदेन में तीसरे व्यक्ति का हाथ था। प्लाट का बैनामा कराने का दबाव बनाने पर जिस व्यक्ति का प्लाट था, उसकी पत्नी ने घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर दे दी है। महिला ने कार्रवाई करने की मांग को लेकर थाने में हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा करने पर पुलिस ने दोनों पक्षों से दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि यह मामला छेड़छाड़ का नहीं, बल्कि प्लाट को लेकर विवाद है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed