{"_id":"5d9b89dd8ebc3e015369fef5","slug":"withdrew-two-and-a-half-lakh-rupees-from-old-account-muzaffarnagar-news-mrt4473336166","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा के खाते से ढाई लाख रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा के खाते से ढाई लाख रुपये निकाले
विज्ञापन
Withdrew two and a half lakh rupees from old account
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृद्धा के खाते से ढाई लाख रुपये निकाले
मुजफ्फरनगर। वृद्धा का एटीएम हासिल कर उसकी बेटी और दामाद ने ही उसके खाते से करीब ढाई लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता की ओर से दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला अंबा विहार निवासी सरवरी बेगम के साथ यह घोखाधड़ी उसकी बेटी और दामाद ने की है। उसने सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर बताया कि आर्य समाज रोड स्थित एसबीआई बैंक में उसका खाता है। परिवार में उसके वृद्ध पति एवं छह विवाहिता पुत्रियां तथा एक अविवाहित पुत्र है। पांच पुत्रियों की शादी पहले हो चुकी है, जबकि सबसे छोटी पुत्री सीमा की शादी दो माह पूर्व अलमासपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। बेटा शहर के बाहर रहकर कार्य करता है। वहां से वह रुपये भेजता रहता है, जिसे वह अपने बचत खाता में जमा करती रही है।
30 जून तक उसने खाते में दो लाख 60 हजार रुपये जमा कराये थे। आरोप है कि जब वह कुछ दिन पूर्व अपने बैंक खाते की पासबुक में एंट्री कराने के लिए गई, तो उसे पता चला कि उसके खाते में कोई रुपया नहीं है, जिस पर उसने बैंक मैनेजर से बात की, तो उसने बताया कि एटीएम के माध्यम से उसके खाते से दो लाख साठ हजार रुपये निकाले गए हैं। बैंक मैनेजर ने वृद्धा को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी दिखाई, जिसमें उसे अपना दामाद दिखाई दिया। वृद्धा का आरोप है कि उसकी पुत्री सीमा ने धोखाधडी से उसका एटीएम हासिल कर अपने पति को दे दिया, जिसने उसके खाते से दो लाख 60 हजार रुपये निकाल लिए। सिविल लाइन पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पीड़िता की बेटी और दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।