फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wire broke in Nara, power supply disrupted in the city

Muzaffarnagar News: नरा में टूटा तार, शहर में बाधित रही बिजली आपूर्ति

Mon, 09 Sep 2024 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Wire broke in Nara, power supply disrupted in the city
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के नरा के पास हाईवोल्टेज लाइन का तार टूट जाने से टाउन हॉल बिजलीघर से जुड़ी कॉलोनियों में आपूर्ति बाधित रही। पांच घंटे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, भगत सिंह रोड पर बिजली के जर्जर तार और खंभे बदलने के दौरान भी आपूर्ति शाम तक बाधित रही।
विज्ञापन

नरा बिजलीघर से शहर के टाउनहॉल बिजलीघर तक आपूर्ति करने वाली लाइन का तार सुबह के समय करीब साढ़े पांच बजे टूट गया। कर्मचारी फॉल्ट को तलाशने के लिए पहुंचे। मंसूरपुर क्षेत्र में फॉल्ट मिला, जिसे ठीक करने में करीब पांच घंटे का समय लगा। इस दौरान शहर के शिव चौक, भगत सिंह रोड, पुलिस लाइन, ब्रहमपुरी, सदर बाजार और आर्य पुरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। साढ़े नौ बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed