फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will stay in BKU till last breath: Sohanviri

आखिरी सांस तक भाकियू में रहेंगे : सोहनवीरी

Sun, 22 May 2022 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Will stay in BKU till last breath: Sohanviri
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। भाकियू महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सोहनवीरी ने कहा कि आखिरी सांस तक भाकियू में रहेंगे। उनकी आस्था भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के साथ हैं। महिलाएं भी काकड़ा पंचायत में शामिल होंगी।
विज्ञापन

गांव दुधाहेड़ी में भारतीय किसान यूनियन की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सोहनवीरी की अध्यक्षता में महिला कार्यकर्ताओं की पंचायत हुई। सोहनवीरी ने कहा कि 29 मई को काकड़ा में होने वाली भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में क्षेत्र से काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता भाग लेंगीं। स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों को एकजुट किया और उनके सम्मान की लड़ाई लड़ी। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत व राकेश टिकैत किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। आखिरी सांस तक भारतीय किसान यूनियन में रहेंगे। कुछ लोग अवसरवादी होते है, जो संगठन को बीच में छोड़ कर चले जाते हैं। इस अवसर पर सुभाष तिलोरा, मनीष भैंसी, देवेंद्र, बिजेंदर, सेंसर पाल, ओमकारी, अनारो, उषा श्यामो, महेंद्री, शीतल, प्रियंका, रेखा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाकियू ने दी किसानों को ताकत : योगेश शर्मा
भोपा। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि संगठन में ही ताकत है। भारतीय किसान यूनियन ने हमेशा किसानों की समस्याओं को जोर शोर से उठाते हुए उसका समाधान किया है। यह किसानों की एकता का प्रमाण भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोपा में समाजसेवी शहजाद अंसारी के आवास पर ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी के नेतृत्व में भाकियू की बैठक हुई। किसानों से 29 मई को काकड़ा में होने वाली महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाकियू के गठन के बाद से उनकी सामूहिक शक्ति के बल पर सभी समस्याओं का डटकर मुकाबला किया गया है।
प्रदेश महामंत्री धीरज लाटियान ने कहा कि चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने कई उपलब्धियों को हासिल की है, लेकिन कुछ लोगों ने भाकियू में रहते हुए उसकी नीतियों के साथ खिलवाड़ किया। अब ये लोग अलग संगठन बनाकर किसानों को बांटने का काम कर रहे है।

मोरना ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी, नवीन राठी, हबीब अहमद, पवन राठी, बिट्टू प्रधान, प्रदीप शर्मा, शहजाद अंसारी, मोंटी, विकास चौधरी ने विचार रखे। अध्यक्षता शेरदीन और संचालन विकास चौधरी, शहजाद ने किया। राजीव कप्तान, संजीव डायरेक्टर, अजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, आस सुधीर वालिया, शोक कुमार, बालेंद्र, पंकज मलिक, मुमताज, रवि कुमार, शहजान, परवेज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed