फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will not excuse

ड्यूटी कटवाने में नहीं चलेगा बहाना

Tue, 10 Jan 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 10 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Will not excuse
अधिकारियों की बैठक लेते डीएम, एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा की चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों को पत्र जारी हो गए हैं। चुनाव आयोग को ड्यूटी के लिए 20037 लोगों के नाम गए थे। इनमें स्वास्थ्य सेवाओं, खाद्य आपूर्ति सेवा से जुडे़ कर्मचारी और दिव्यांगों को ड्यूटी पर नहीं लिया जाएगा। जिले में 1800 महिलाएं भी इस बार ड्यूटी देंगी। ड्यूटी कटवाने के लिए झूठा बहाना नहीं चल पाएगा। आयोग का निर्देश है कि बीमारी का बहाना करने वालों की मेडिकल बोर्ड से जांच के साथ प्रशासन अपने स्तर से भी जांच कराए।      
विज्ञापन

 
विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लगते ही चुनाव में ड्यूटी कटवाने वालों की सक्रियता भी बढ़ गई है। ड्यूटी कटवाने के लिए जिला प्रशासन के पास 3700 प्रार्थना पत्र पहुंच चुके हैं। हालांकि इस बार आयोग ने जिला स्तर पर ड्यूटी में होने वाली मनमानी रोकने के लिए सीधे विभागों से अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी मंगाई थी। इसमें 20037 अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम जिले से आयोग को पहुंचे थे।
विज्ञापन


आयोग ने साथ ही यह भी मांगा था कि जो लोग आवश्यक सेवाओं में है, महिला प्रसूति अवकाश पर हैं, दिव्यांग हैं, खाद्य आपूर्ति आदि से जुडे़ हैं वह दिए कॉलम में इसे भी भरें। जिले में 9600 कर्मचारियों को ड्यूटी जारी होनी है। इनमें 7300 से सीधे बूथों पर जाएंगे, बाकी रिजर्व में रहेंगे। सीडीओ अंकित अग्रवाल ने बताया कि ड्यूटी कटवाने के लिए 3700 के प्रार्थना पत्र हैं। इसके अलावा भी यदि कोई गंभीर बीमार है तो उसे ड्यूटी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ ने बताया कि आयोग का सख्त निर्देश है कि झूठे बहाने पर ड्यूटी न काटें। बीमार हैं तो उसकी जांच होगी और सच्चाई का पता लगाया जाएगा। जिले में 1819 बूथ हैं, इनमें से 1800 बूथों पर महिलाओं की ड्यूटी रहेगी। इनमें अधिकतम वे बूथ है, जिन पर पर्दानशी महिलाएं वोट डालने आएंगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed