{"_id":"650ed8ec4123c74b3903f748","slug":"will-not-allow-bjp-leaders-to-enter-tyagis-villages-tyagi-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-8106-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं को त्यागियों के गांवों में नहीं घुसने देंगे : मांगेराम त्यागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं को त्यागियों के गांवों में नहीं घुसने देंगे : मांगेराम त्यागी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। भष्ट्राचार चरम सीमा पर है। प्रशासन की तानाशाही नहीं चलने देंगे। अगर भाजपा नेताओं ने किसी का उत्पीड़न किया तो उन्हें त्यागियों के गांवों में घुसने नहीं दिया जाएगा।
शनिवार को व्यापारियों के कार्यक्रम में मांगेराम त्यागी पहुंचे थे। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देकर कहा कि अगर प्रशासन ने व्यापारियों का उत्पीड़न किया तो उसका विरोध किया जाएगा। इसके लिए वह जेल जाने और गोली खाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि पूरा देश डॉ. भीमराव अंबेडकर का संविधान मान रहा है। मगर जनपद मुजफ्फरनगर में भाजपा का अपना कानून चल रहा है। पूरे प्रदेश में भाजपा की तानाशाही चल रही है। जो भी भाजपा नेताओं के खिलाफ आवाज उठाता है। उसके विरुद्ध मुकदमे दर्ज हो रहे हैं।
इस दौरान पुरकाजी निवासी एक भाजपा नेता पर कुछ व्यापारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भाजपा नेताओं ने किसी व्यक्ति का उत्पीड़न किया तो भाजपा नेताओं को त्यागियों के गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। कार्यक्रम में ब्रजकिशोर त्यागी, प्रमोद त्यागी, मुकेश त्यागी, विपिन त्यागी, फुरकान सलमानी, लवी अग्रवाल, दीपू गुप्ता, लवी जिंदल, रचित विज, राजू सोढ़ी आदि दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।