फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will make laws for population control: Togadia

जनसंख्या नियंत्रण के लिए बनाएंगे कानून : तोगड़िया

Wed, 07 Jan 2026 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Will make laws for population control: Togadia
मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डाॅ. प्रवीण तोगड़िया ने लव जेहाद को सामाजिक कैंसर बताया। कहा कि इस बीमारी का इलाज केवल डॉक्टर नहीं, बल्कि कानून और कड़ी कार्रवाई कर सकती है। वह सहारनपुर से मुरादाबाद जाते समय रामपुर तिराहे पर कुछ देर के लिए रुके थे। वहां संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता कर कहा कि वह जनसंख्या नियंत्रण के लिए ऐसा कानून बनवाने की दिशा में काम कर रहे हैं, जिसके तहत दो से अधिक बच्चे होने पर कठोर दंडात्मक प्रावधान होंगे। प्रस्तावित कानून लागू होने के बाद यदि किसी परिवार में तीसरा बच्चा पैदा होता है तो उसका सरकारी राशन बंद किया जाएगा। सरकारी स्कूलों में प्रवेश नहीं मिलेगा। सरकारी अस्पतालों से दवा और उपचार नहीं मिलेगा। बैंक से लोन रोक दिया जाएगा। सरकारी नौकरी पर प्रतिबंध लगेगा और मतदान का अधिकार भी समाप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वह लव जेहाद का एक भी युवती को शिकार नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि वह देश में हिंदुओं का जनसंख्या बहुमत बनाए रखने के लिए कानून और सख्ती दोनों का इस्तेमाल करेंगे। इस दौरान नरेंद्र पंवार देशराज चौहान, पवन मित्तल, बालेंद्र, मिथुन, सोनू धीमान, अमरीश व प्रवीण गुप्ता व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed