फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will get the cases filed against Dalits withdrawn: Jayant Singh

मुजफ्फरनगर - दलितों पर दर्ज मुकदमों को वापस कराएंगे : जयंत सिंह

Thu, 11 Apr 2024 03:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 11 Apr 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Will get the cases filed against Dalits withdrawn: Jayant Singh
नगर के पचेडा  रोड स्थित रिसोर्ट में फूल मालाओं से जयंत चौधरी का स्वागत करते गठबंधन पदाधिकारी। स
- कहा - 35 प्रतिशत विधायक निधि दलितों पर खर्च करेंगे विधायक
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि दो अप्रैल 2018 में दलित समाज के लोगों पर किए गए मुकदमें सरकार से वापिस कराएंगे। दलित समाज की समस्याओं को शासन में रखेंगे।
पचैंडा रोड के रिसोर्ट में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में जयंत सिंह ने कहा कि दो अप्रैल के आंदोलन के दौरान दलित समाज पर दर्ज हुए मुकदमों को मुख्यमंत्री से मिलकर वापस कराया जाएगा। सभी विधायकों को पत्र जारी कर स्पष्ट कहा है कि वह अपनी विधायक निधि का 35 प्रतिशत दलितों में खर्च करेंगे और 16 प्रतिशत पैसा अल्पसंख्याकों पर खर्च किया जाएगा। दलितों की समस्याओं को सरकार के प्लेट फार्म पर रखा जाएगा। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान, बिजनौर सीट से रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने विचार रखे। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, विनय मित्तल, पुरूषोत्तम मौजूद रहे।
विज्ञापन


शक्ति रथ पर सवार होकर निकाला रोड शो

(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी

जानसठ/मीरापुर। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह ने बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के गांव सालारपुर और मनफोड़ा में शक्ति रथ पर सवार होकर रोड शो किया। जयंत सिंह ने कहा कि हमेशा रालोद पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथ में ही रही है। चौधरी चरण सिंह के समय में भी पार्टी कार्यकर्ताओं का बेहद सम्मान होता था। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज उनकी पार्टी को जन समर्थन मिल रहा है। इस दौरान बिजनौर लोकसभा सीट से प्रत्याशी चंदन चौहान, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, एमएलसी वंदना वर्मा, अजीत राठी, धर्मेंद्र तोमर, संचित प्रधान, राहुल चौधरी, विक्रम सैनी, पवन अहलावत और प्रदीप कुमार मौजूद रहे। वहीं, मीरापुर के गांव कुतुबपुर में रालोद शक्ति रथ का फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह और एमएलसी वंदना वर्मा गांव कुतुबपुर में पहुंचे। इस दौरान पूर्व प्रमुख रवि करण, पवन चौधरी, दिनेश चौधरी, अरविंद गुर्जर, अमरदीप, वैभव चौधरी, अरविंद उर्फ लिल्ली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed