{"_id":"65f9e9f10f612e99b6046d05","slug":"will-be-exempted-from-election-duty-after-verification-by-the-committee-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-119040-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - समिति के सत्यापन के बाद चुनाव ड्यूटी से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - समिति के सत्यापन के बाद चुनाव ड्यूटी से मिलेगी मुक्ति
Wed, 20 Mar 2024 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव में ड्यूटी कटवाने को लेकर प्रशासन ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। विशेष परिस्थितियों में इस समिति की संस्तुति पर ही कर्मचारी को चुनाव की ड्यूटी से मुक्त किया जा सकेगा।
मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने बताया कि गर्भवती महिला, गंभीर बीमार और दिव्यांग समेत अन्य कार्मिकों को निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त किए जाने के लिए कमेटी बनाई गई है। कमेटी में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजय कुमार शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राजीव निगम और जिला नगरीय मलेरिया इकाई डाॅ. पूनम लता शामिल किए गए हैं। गठित समिति प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित रहकर प्रकरणों का निस्तारण करेगी।
26 मार्च का स्थानीय अवकाश निरस्त
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि सार्वजनिक अवकाशों की सूची में होली के त्योहार को देखते हुए 26 मार्च का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन लोकसभा सामान्य निर्वाचन के कारण अब 26 मार्च का स्थानीय अवकाश निरस्त कर दिया गया है। कर्मचारी अपनी-अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे।